News Capsule/न्यूज कैप्सूल: CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन अनुमान

13-Apr-2026 09:20 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन अनुमान 
★ कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CAI) ने 2025-26 सीजन के लिए देश का कपास उत्पादन अनुमान बढ़ाकर 324 लाख गांठ (170 किलो प्रति गांठ) कर दिया है, जो पहले 320.50 लाख गांठ था।
★ यह बढ़ोतरी मुख्यतः महाराष्ट्र में उम्मीद से बेहतर उत्पादन के कारण हुई, जहां अनुमान 98 लाख से बढ़ाकर 105 लाख गांठ कर दिया गया।
★ वहीं गुजरात का अनुमान 3 लाख गांठ घटाकर 72 लाख और मध्य प्रदेश का 0.5 लाख घटाकर 17.5 लाख गांठ किया गया है।
★ मार्च अंत तक 292.74 लाख गांठ कपास मंडियों में पहुंच चुकी है। मजबूत मांग के चलते घरेलू कपास कीमतें ₹60,000 प्रति कैंडी (356 किलो) के पार पहुंच गई हैं, जबकि CCI ने शुक्रवार को दाम ₹300 प्रति कैंडी और पिछले दो हफ्तों में कुल ₹1,400 बढ़ाए हैं।