News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चना आयात शुल्क पर अभी कोई विचार नहीं

04-Dec-2025 11:02 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चना आयात शुल्क पर अभी कोई विचार नहीं 
★ सरकार ने स्पष्ट किया है कि चना आयात शुल्क बढ़ाने पर फिलहाल कोई विचार नहीं किया जा रहा है।
★ बाजार में 30% शुल्क बढ़ोतरी की अफवाहों को खारिज करते हुए अधिकारी ने बताया कि वर्तमान शुल्क 10% है, जो 31 मार्च तक लागू है।
★ 2024-25 में भारत ने कुल 16 लाख टन चना आयात किया, जिसमें लगभग 14 लाख टन ऑस्ट्रेलिया से आया। 2025-26 में सितंबर तक आयात केवल 47,500 टन रहा है।
★ ऑस्ट्रेलिया से नई खेप नवंबर बाद आने लगती है, और दिसंबर अंत तक दो जहाज़ आने वाले हैं।
★ ऑस्ट्रेलिया से सस्ता चना आने के कारण दबाव बनना शुरू।
सोर्स- इन्फॉर्मिस्ट