News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी बाज़ार अपडेट

25-Dec-2025 10:30 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी बाज़ार अपडेट
★ वैश्विक चीनी बाजार में मिला-जुला रुख बना हुआ है। ब्राज़ील में 2026-27 सीजन के लिए चीनी उत्पादन घटकर 418 लाख टन रहने का अनुमान है, जो 2025-26 के 435 लाख टन से लगभग 17 लाख टन कम है। इसी कारण ब्राज़ील का निर्यात भी घटकर करीब 300 लाख टन रहने की संभावना है, जो सालाना आधार पर लगभग 11% कम है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों को कुछ समर्थन मिल रहा है।
★ हालांकि भारत में उत्पादन बढ़ने के संकेत कीमतों पर दबाव डाल रहे हैं। ISMA के अनुसार 2025-26 में भारत का चीनी उत्पादन बढ़कर लगभग 310 लाख टन आंका गया है। वहीं अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच भारत का चीनी उत्पादन 78.3 लाख टन रहा, जो पिछले साल से करीब 28% अधिक है। एथेनॉल के लिए चीनी का उपयोग घटकर 34 लाख टन रहने का अनुमान है, जिससे निर्यात की गुंजाइश बढ़ सकती है।
★ वैश्विक स्तर पर इंटरनेशनल शुगर ऑर्गनाइजेशन (ISO) ने 2025-26 में 16.25 लाख टन के अधिशेष का अनुमान दिया है। कुल वैश्विक चीनी उत्पादन 2025-26 में बढ़कर करीब 1,818 लाख टन रहने की संभावना है। वहीं थाईलैंड में भी उत्पादन बढ़कर लगभग 105 लाख टन तक पहुंच सकता है।
★ कुल मिलाकर, भारत और थाईलैंड में बढ़े उत्पादन से वैश्विक आपूर्ति दबाव में है, जबकि ब्राज़ील में आगे चलकर उत्पादन घटने की संभावना से बाजार को कुछ सहारा मिल सकता है।