News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीन की सोयाबीन आत्मनिर्भरता की कोशिश नाकाम, ब्राज़ील पर बढ़ी निर्भरता
16-Feb-2026 11:05 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीन की सोयाबीन आत्मनिर्भरता की कोशिश नाकाम, ब्राज़ील पर बढ़ी निर्भरता
★ चीन की सोयाबीन में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश सफल नहीं हो पाई। 2019 में चीन ने 180.9 लाख टन उत्पादन और 885 लाख टन आयात किया था (आत्मनिर्भरता 17%)। 2025 में उत्पादन बढ़कर 209 लाख टन हुआ, लेकिन आयात 1080 लाख टन तक पहुंच गया, जिससे आत्मनिर्भरता घटकर 16.2% रह गई।
★ चीन को आत्मनिर्भरता की ज्यादा चिंता नहीं है, क्योंकि ब्राज़ील से 2025 में 820 लाख टन सोयाबीन आयात हुआ। इससे अमेरिका पर निर्भरता कम हो गई।
★ चीन ने 2025 में अमेरिका से 120 लाख टन खरीद का वादा पूरा कर लिया है और 2026-28 के लिए हर साल 250 लाख टन खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है।
★ घरेलू स्तर पर चीन अपने किसानों को समर्थन दे रहा है। सरकार करीब 3 अरब डॉलर सालाना सब्सिडी दे रही है और अतिरिक्त उत्पादन खरीदकर स्टॉक में रख रही है, ताकि घरेलू कीमतें न गिरें।
