News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीन की सोयामील कटौती योजना से ब्राज़ील निर्यात चिंतित, StoneX ने बढ़ाया सोयाबीन-मक्का उत्पादन अनुमान
07-May-2026 10:45 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीन की सोयामील कटौती योजना से ब्राज़ील निर्यात चिंतित, StoneX ने बढ़ाया सोयाबीन-मक्का उत्पादन अनुमान
★ बेहतर पैदावार के चलते सोयाबीन उत्पादन अनुमान बढ़ाकर 1816 लाख टन कर दिया गया, जो अप्रैल अनुमान से करीब 1% अधिक है। केवल रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में उत्पादन लगभग 210 लाख टन रहने की उम्मीद।
★ इसी बीच चीन ने पशु आहार में सोयामील उपयोग घटाने की रणनीति पेश की है, जिससे ब्राज़ील के निर्यातकों की चिंता बढ़ गई है। चीन ने 2025 में 700 लाख टन से अधिक सोयाबीन आयात किया था, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा ब्राज़ील का रहा।
★ चीन का कृषि मंत्रालय 2026 में सोयाबीन आयात में 6.1% कमी और 2030 तक करीब 30% कटौती का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इसके लिए देश फर्मेंटेशन आधारित फीड, कीट-आधारित प्रोटीन और वैकल्पिक सामग्री के उपयोग को बढ़ावा दे रहा है।
★ यदि चीन की आयात मांग घटती है तो ब्राज़ील को घरेलू बाजार और वैल्यू-एडेड सोया उत्पादों पर अधिक ध्यान देना पड़ सकता है, ताकि निर्यात पर निर्भरता कम हो सके।
