News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी वैश्विक बाजार: कीमतों में बढ़त
03-Oct-2025 11:02 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी वैश्विक बाजार: कीमतों में बढ़त
★ ब्राज़ील की यूनिका एजेंसी के अनुसार सितंबर के पहले पखवाड़े में सेंट्रल-साउथ रीजन में गन्ने की पेराई 6.9% बढ़कर 460 लाख टन रही, लेकिन गन्ने में शुगर कंटेंट घटकर 154.58 किलोग्राम प्रति टन रह गया, जो पिछले वर्ष 160.07 किग्रा/टन था। इससे कुल चीनी उत्पादन पर दबाव बनेगा।
★ पाकिस्तान ने तत्काल आपूर्ति के लिए 3.2 लाख टन चीनी का ऑर्डर दिए।
★ स्टोनएक्स एजेंसी के अनुसार, 2025-26 सीजन में वैश्विक चीनी अधिशेष 28 लाख टन रहेगा, जबकि 2024-25 में 47 अलख टन की कमी थी।
★ ब्राज़ील में सितंबर के पहले पखवाड़े में चीनी उत्पादन 15.7% बढ़कर 36.22 लाख टन हुआ और पेराई 53.49% रही जो पिछले वर्ष 47.74% थी। कुल सीजनल उत्पादन 0.1% घटकर 303.88 लाख टन रहा।
★ भारत में मजबूत मानसून के चलते गन्ने की फसल बेहतर रहने की उम्मीद है, 2025-26 में चीनी उत्पादन 19% बढ़कर 349 लाख टन पहुंच सकता है जो 2024-25 में 262 लाख टन था।
★ आज से शुरू नए चीनी सीजन में भारत के चीनी मिलें 40 लाख टन चीनी निर्यात कर सकती हैं, जो पहले अनुमानित 20 लाख टन से अधिक है।
★ थाईलैंड में भी 2025-26 में 5% उत्पादन बढ़कर 105 लाख टन होने का अनुमान है। 2024-25 में उत्पादन 14% बढ़कर 100 मिलियन टन रहा था।
★ ब्राज़ील में गन्ने की शुगर रिकवरी घटने की चिंता से फिलहाल दामों में तेजी देखी जा रही है, परंतु भारत, थाईलैंड और अन्य देशों में उत्पादन बढ़ने और वैश्विक अधिशेष के अनुमान से दीर्घकालिक दृष्टि से बाजार पर दबाव बना हुआ है।
