News Capsule/न्यूज कैप्सूल: छत्तीसगढ़ में दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी

16-Feb-2026 11:12 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: छत्तीसगढ़ में दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी
★ प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना के तहत प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) में राज्य में दलहन और तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। पंजीयन की अंतिम तिथि 28 फरवरी रखी गई है।
★ खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में मूंग, उड़द और मूंगफली की उपज अवधि 25 दिसंबर से 24 अप्रैल 2026 तक तय की गई है।
★ वहीं रबी विपणन वर्ष 2026–27 में चना, सरसों और मसूर की खरीदी की जाएगी।
★ समर्थन मूल्य के अनुसार मूंग 8768 रुपये, उड़द 7800 रुपये, मूंगफली 7263 रुपये प्रति क्विंटल तय है। रबी फसलों में चना 5875 रुपये, सरसों 6200 रुपये और मसूर 7000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किए गए हैं।