News Capsule/न्यूज कैप्सूल: E85 से जल्द नहीं बढ़ेगी एथेनॉल मांग, E20 ही रहेगा मुख्य चालक
16-Jun-2026 09:46 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: E85 से जल्द नहीं बढ़ेगी एथेनॉल मांग, E20 ही रहेगा मुख्य चालक
★ 85% एथेनॉल मिश्रित ईंधन (E85) शुरू होने के बावजूद 2025-26 में एथेनॉल की मांग में बड़ा इजाफा नहीं होगा।
★ फिलहाल एथेनॉल की मांग मुख्य रूप से E20 (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) की जरूरतों तक सीमित रहने की संभावना है।
★ फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की बाजार में स्वीकार्यता शुरुआती वर्षों में धीमी रहेगी।
★ हाल ही में मारुति सुजुकी और हीरो मोटोकॉर्प ने देश के पहले फ्लेक्स-फ्यूल वाहन लॉन्च किए हैं, जो E20 से E100 तक के मिश्रण पर चल सकते हैं।
★ सरकार ने लगभग 50 पेट्रोल पंपों पर E85 की बिक्री शुरू की है और इसकी कीमत E20 से ₹20 प्रति लीटर कम रखी गई है।
★ उद्योग का अनुमान है कि फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ आने वाले वर्षों में एथेनॉल की मांग धीरे-धीरे बढ़ेगी।
★ इस बीच, एथेनॉल खरीद नीति को लेकर तेल विपणन कंपनियों (OMCs) और डिस्टिलरी उद्योग के बीच विवाद जारी है, जिससे नए खरीद टेंडरों में देरी हो रही है।
