News Capsule/न्यूज कैप्सूल: इंडोनेशिया के बायोफ्यूल मिशन से पाम तेल की कीमतों में उछाल की संभावना
12-Nov-2025 10:25 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: इंडोनेशिया के बायोफ्यूल मिशन से पाम तेल की कीमतों में उछाल की संभावना
★ दुनिया का सबसे बड़ा पाम ऑयल उत्पादक देश इंडोनेशिया अब अपने बायोडीजल मिश्रण (B40) को बढ़ाकर 50% (B50) करने की योजना बना रहा है, जिससे निर्यात के लिए उपलब्ध तेल की मात्रा घट जाएगी।
★ वर्तमान में पाम ऑयल की कीमत RM 4,145 प्रति टन है, अगर B50 कार्यक्रम लागू होता है, तो कीमतें RM 5,000 प्रति टन तक पहुंच सकती हैं।
यह स्तिथि भारत और चीन को अन्य देशों से तेल खरीदने के लिए मजबूर कर सकती है।
★ B50 लागू होने पर इंडोनेशिया का पाम ऑयल निर्यात 2026 में घटकर 260 लाख टन रह सकता है, जो 2025 में 310 लाख टन अनुमानित है।
★ इसके अलावा चीन-अमेरिका कृषि सौदे, अमेरिकी बायोफ्यूल नीतियां और अन्य खाद्य तेलों (सूरजमुखी, कैनोला) के स्टॉक भी बाजार की दिशा तय करेंगे।
★ इन सभी कारकों को देखते हुए आई-ग्रेन इंडिया का मानना है कि पाम तेल बाजार आगामी महीनों में तेज हो सकते हैं।
