News Capsule/न्यूज कैप्सूल: इथेनॉल उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी
01-Jan-2026 11:35 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: इथेनॉल उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी
★ उपभोक्ता मामले मंत्रालय की वार्षिक समीक्षा के अनुसार, अक्टूबर 2025 के अंत तक देश की इथेनॉल उत्पादन क्षमता 19.53 अरब लीटर हो गई है, जो 2014 में 2 अरब लीटर से भी कम थी। इसमें 9.8 अरब लीटर क्षमता अनाज आधारित और 9.73 अरब लीटर शीरा/ड्यूल-फीड डिस्टिलरी से है।
★ इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 (नवंबर–अक्टूबर) में पेट्रोल में 19.24% इथेनॉल मिश्रण हासिल किया गया। सरकार के अनुसार, इथेनॉल के लिए चीनी का डायवर्जन बढ़ने से चीनी मिलों की नकदी स्थिति मजबूत हुई और किसानों को समय पर भुगतान संभव हुआ।
★ पिछले 10 वर्षों में चीनी मिलों ने 1.29 लाख करोड़ रुपये से अधिक की इथेनॉल बिक्री की है। इस कार्यक्रम से 42,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ, नई डिस्टिलरियां स्थापित हुईं और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार को बढ़ावा मिला।
