News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा: मटर, चना और मसूर बाजार की स्थिति
03-Oct-2025 11:11 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा: मटर, चना और मसूर बाजार की स्थिति
मटर: इस सप्ताह मटर बाजार अपेक्षाकृत स्थिर बना हुआ है।
★ पीली मटर का भाव $6.50/ब्यूसल (पिकअप) के आसपास है, जबकि कुछ डिलीवरी विकल्प $7.25–7.75/ब्यूसल के बीच उपलब्ध।
★ हरी मटर #2 क्वालिटी के लिए पिकअप पर $9.50–10.00/ब्यूसल पर ट्रेड कर रही है।
★ मेपल मटर में थोड़ा अधिक रुचि दिखाई दे रही है, बोली भी लगभग $9.50–10.00/ब्यूसल पिकअप पर है।
★ कम कीमतें अंत उपयोग (end-use) मांग को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे शिपिंग के अवसर खुल रहे हैं।
★ जब तक चीन और भारत से मांग में बदलाव की स्पष्टता नहीं आती तबतक फिलहाल मटर के भाव वर्तमान स्तर के आसपास ही बने रहने की संभावना है।
~~~~~~~~~~~~~
काबुली चना
★ स्टैट्सकैन के अनुसार, चने की खेती पिछले वर्ष से 15% अधिक है, जो 2001/02 के बाद सबसे बड़ी फसल हो सकती है।
★ सास्काचेवन में कटाई 43%, अलबर्टा में 71% पहुंची।
★ वैश्विक आपूर्ति अच्छी।
★ मूल्य अभी भारी आपूर्ति को दर्शा रहे हैं, लेकिन गुणवत्ता संबंधी चिंताएं अवसर भी पैदा कर सकती हैं।
★ अगर नुकसान व्यापक होता है, तो अच्छी क्वालिटी #2 कबुली चने के दाम बढ़ सकते हैं।
★ उच्च मूल्य से उत्तर अमेरिका बाजार से बाहर हो सकता है, जबकि कम मूल्य व्यापार को बढ़ावा दे सकता है।
★ #2 बड़े आकार चना भाव $0.30–0.31/पाउंड FOB फार्म और फीड क्वालिटी लगभग $0.13/पाउंड FOB के आसपास।
~~~~~~~~~~~
मसूर
★ बाजार लगातार दूसरे सप्ताह स्थिर।बड़े हरे मसूर: 27–28 सेण्ट/पाउंड FOB फार्म, लाल मसूर: 23.5 सेण्ट/पाउंड और छोटी हरी मसूर 21–22¢/पाउंड FOB बोली जा रही हैं।
★ किसान की धीमी बिक्री से भाव स्थिर।
★ अच्छे उत्पादन के कारण विश्व में मसूर की प्रचुर मात्रा उपलब्ध।
