News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा साप्ताहिक बाजार समीक्षा
13-Nov-2025 10:38 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा साप्ताहिक बाजार समीक्षा
मसूर
★ इस सप्ताह मसूर बाजार स्थिर बने रहे, कीमतों में बहुत कम बदलाव देखा गया।
★ बड़ी हरी मसूर की बिक्री में हल्की बढ़ोतरी, दिसंबर/जनवरी डिलीवरी के लिए 28 सेंट प्रति पाउंड एफओबी फार्म पर सौदे हुए ।
★ छोटी हरी मसूर के निचले ग्रेड में खरीदारों की रुचि बहुत कम या न के बराबर।
★ लाल मसूर की कीमतें भी 23 सेंट प्रति पाउंड डिलीवर बेसिस पर स्थिर। पर्याप्त भंडार होने के कारण भाव रुके।
★ कुल मिलाकर, कटाई के दौरान आई हल्की बढ़त के बाद कीमतें स्थिर।
★ निकट भविष्य में किसी बड़े उछाल के संकेत कम।
~~~~~~~~~~~~~
मटर
★ भारत द्वारा 30% आयात शुल्क लगाए जाने के बाद मटर बाजार लगभग स्थिर। इस वर्ष कनाडा में आपूर्ति अधिक है, जबकि ब्लैक सी क्षेत्र से बड़े पैमाने पर उत्पादन होने से निर्यात बाजारों में प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है।
★ अच्छी खबर यह है कि चीन में मटर का भंडार कम हो रहा है, लेकिन कनाडाई मटर पर चीन द्वारा लगाए गए 100% आयात शुल्क में निकट भविष्य में किसी राहत की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है। रूस से बढ़ सकता है निर्यात।
★ पीली मटर के भाव लगभग $7.00 प्रति बुशल (FOB Farm), हरी मटर $10.00 से $10.25 प्रति बुशल और मेपल मटर की कीमतें $9.00 से $10.50 प्रति बुशल के बीच।
★ मटर की कीमतें बढ़ती वैश्विक उपलब्धता के कारण बढ़ने की उम्मीद कम।
~~~~~~~~~
काबुली चना- बाजार स्थिर
★ कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।
★ #2 कबुली चना भाव $0.31–$0.32 प्रति पाउंड के दायरे में। निचले ग्रेड #3 और सैंपल क्वालिटी लगभग $0.15 प्रति पाउंड पर कारोबार कर रहे हैं।
★ कुल व्यापारिक मात्रा सीमित है, लेकिन बाजार में सभी गुणवत्ता स्तरों के लिए खरीदार मौजूद हैं।
