News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कपास – आयात शुल्क समाप्त
01-Jan-2026 03:05 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कपास – आयात शुल्क समाप्त
★ भारत सरकार द्वारा 31 दिसंबर 2025 तक ड्यूटी-रहित कपास आयात की जो अनुमति दी गई थी, वह कल रात समाप्त हो गई है। इसके बाद अब कपास के आयात पर लगभग 11 प्रतिशत आयात शुल्क लागू होगा।
★ घरेलू वस्त्र उद्योग लंबे समय से कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग कर रहा था, ताकि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कीमतों पर कच्चा माल उपलब्ध हो सके।
★ इस बीच, कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) सक्रिय रूप से कपास की खरीद कर रही है और चालू सीजन में इसकी खरीद करीब 100 लाख गांठ (प्रति गांठ 170 किलोग्राम) तक पहुंचने की संभावना है।
★ आयात शुल्क की अवधि आगे न बढ़ाए जाने से घरेलू बाजार में कपास की कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
