News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश- सोयाबीन की सरकारी खरीदी 24 अक्टूबर से 15 जनवरी तक
15-Oct-2025 11:14 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश- सोयाबीन की सरकारी खरीदी 24 अक्टूबर से 15 जनवरी तक
★ मध्य प्रदेश में सोयाबीन उत्पादक किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए केंद्र सरकार की भावांतर भुगतान योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत राज्य में 24 अक्टूबर से 15 जनवरी तक सोयाबीन की खरीदी की जाएगी।
★ इस साल सोयाबीन का एमएसपी 5,238 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
★ खरीदी मंडियों में मॉडल रेट पर होगी, और यदि बाजार भाव एमएसपी से कम रहेगा तो अंतर की राशि सीधे किसानों के खातों में जमा की जाएगी।
★ किसानों की सुविधा के लिए खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासनिक टीमें निगरानी में रहेंगी।
