News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ओडिशा से अतिरिक्त 6 लाख मीट्रिक टन चावल खरीद

03-Jan-2026 02:27 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ओडिशा से अतिरिक्त 6 लाख मीट्रिक टन चावल खरीद
★ केंद्र सरकार ने राज्य से अतिरिक्त 6 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीद को मंजूरी दे दी है।
★ केंद्र द्वारा खरीदे जाने वाले 6 लाख टन चावल में से 5 लाख टन बॉयल्ड चावल शामिल होगा, जिसे अप्रैल तक उठाया जाएगा। राज्य के पास कुल 7 लाख टन सरप्लस चावल उपलब्ध है, जिसमें से शेष 1 लाख टन चावल की बिक्री नीलामी के माध्यम से की जाएगी।
★ आमतौर पर केंद्र सरकार हर वर्ष ओडिशा से लगभग 50 लाख टन चावल खरीद करती है। 
★ राज्य के 30 में से 18 जिलों में धान खरीद प्रक्रिया जारी है। चालू खरीफ सीजन के दौरान अब तक 10.50 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है।
धान खरीद मार्च तक जारी रहेगी।