News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया दलहन बाजार
14-Jan-2026 10:20 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया दलहन बाजार
★ ऑस्ट्रेलिया में 2025-26 की दलहन फसल की कटाई पूरी। इसके बाद चना बाजार में मजबूती दिखा रहा है, जबकि मसूर के दाम सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं। दोनों सलों में इस सीजन रिकॉर्ड या उसके आसपास उत्पादन हुआ है।
चना:
★ चना बाजार में हाल के दिनों में तेजी आई है। ब्रिस्बेन डिलीवरी भाव करीब 625 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गए हैं।
★ किसानों की ओर से अब कुछ बिक्री निकल रही है, क्योंकि कीमतें बेहतर हुई हैं और यूरिया की बैक-लोडिंग से भाड़ा भी सस्ता पड़ा है।
★ हालांकि भारत में रबी चना फसल की अच्छी स्थिति और 10% आयात शुल्क के कारण भारत से बड़ी मांग की उम्मीद कम है।
★ पाकिस्तान और बांग्लादेश से सीमित मांग बनी हुई है। उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में अभी भी किसानों के पास काफी स्टॉक मौजूद है।
~~~~~~~~
मसूर
★ मसूर के भाव लगभग 640 डॉलर प्रति टन पर स्थिर। बीते कुछ हफ्तों में सीमित तेजी और नरमी देखने को मिली, लेकिन फिलहाल बाजार शांत है।
★ विक्टोरिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद किसानों की बिक्री कम है, जिससे सप्लाई धीरे-धीरे बाजार में आ रही है। कनाडा के मसूर के भाव भी ऑस्ट्रेलियाई मसूर के आसपास ही बताए जा रहे हैं।
★ कुल मिलाकर, चना बाजार में मजबूती का रुझान है, जबकि मसूर में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है।
