News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया- दलहन बाजार की चाल गेहूं और जौ जैसी – बढ़ी आपूर्ति से दामों पर दबाव
08-Oct-2025 12:17 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया- दलहन बाजार की चाल गेहूं और जौ जैसी – बढ़ी आपूर्ति से दामों पर दबाव
★ ऑस्ट्रेलिया में चना और मसूर उत्पादन क्रमशः 22 लाख टन और 18 लाख टन से अधिक रहने की राह पर है।
★ यह चने के लिए तीसरा सबसे बड़ा और मसूर के लिए अब तक का सबसे बड़ा उत्पादन हो सकता है।
★ हाल के हफ्तों में ऑस्ट्रेलियाई दालों की कीमतों में नरमी देखी गई है। इसका प्रमुख कारण दक्षिण एशिया में तेज मानसून है, जिसने भारत और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में बाढ़ का कारण तो बना, लेकिन मिट्टी में नमी के स्तर को भी बढ़ा दिया, जिससे इस क्षेत्र में रबी सीजन के लिए अच्छी संभावनाएँ बन रही हैं।
★ साथ ही बढ़ते आयात और घरेलू स्टॉक में सुधार, कीमतों पर दबाव डाल रहे हैं।
★ भारत के आयात में आई कमी इशारा करती है कि आपूर्ति और मांग में नया संतुलन बन रहा है।
★ रूस और कज़ाखस्तान ने मिलकर मसूर उत्पादन में लगभग 10 लाख टन की बढ़ोतरी की है।
★ कनाडा ने मटर का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 5 लाख टन बढ़ाकर 36 लाख टन पहुँच सकता है।
★ भारत में आमतौर पर आयात नवंबर से जनवरी के बीच चरम पर होते हैं और मई से जुलाई के बीच घटते हैं।
★ आने वाले महीनों में मांग बढ़ने की संभावना है, लेकिन मार्च 2026 के बाद भारत द्वारा आयात शुल्क फिर से बढ़ाने की संभावना भी जताई जा रही है।
★ 2018 में मसूर पर 30% और चने पर 40% ड्यूटी थी, जिसे 2021 के मध्य में शून्य कर दिया गया था। फिलहाल ये 10% पर हैं।
