सामान्य कारोबार के साथ कनाडा में काबुली चना का भाव स्थिर

23-Apr-2026 03:26 PM

टोरंटो। पश्चिमी कनाडा की मंडियों में खरीदार अच्छी क्वालिटी एवं बड़े दाने वाले काबुली चना की लिवाली में नियमित रूप से दिलचस्पी दिखा रहे है जिससे इसका भाव 27-28 सेंट प्रति पौंड पर मजबूत बना हुआ है।

इस काबुली चना के लॉट में 7 मि०मी० आकार वाले दाने का अधिकतम अंश तथा 9 मि०मी० वाले दाने का न्यूनतम अंश क्रमश: 10 प्रतिशत तथा 80-40 प्रतिशत होना आवश्यक है। 

कनाडा में पिछले साल काबुली चना का शानदार उत्पादन हुआ था जिससे इसका भारी-भरकम स्टॉक अब भी मजबूत है। वहां इसकी नई फसल की बिजाई का सीजन आरंभ हो गया है और उसकी खरीद बिक्री के लिए अग्रिम अनुबंध भी होने लगा है जिसका सांकेतिक मूल्य 26 सेंट प्रति पौंड के आसपास चल रहा है।

कनाडा तथा अमरीका में चालू मार्केटिंग सीजन के अंत में काबुली चना का विशाल स्टॉक मौजूद रह सकता है जिसमें हल्की क्वालिटी के माल का अंश ज्यादा रहेगा।