News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पीली मटर– कीमतों में बढ़त
03-Jan-2026 04:48 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पीली मटर– कीमतों में बढ़त
★ दिसंबर के अंत से जनवरी की शुरुआत तक पीली मटर बाजार में लगातार मजबूती देखने को मिली है। घरेलू मंडियों के साथ-साथ आयातित मटर के भावों में भी सुधार दर्ज किया गया है। अधिकांश किस्मों में दैनिक, मासिक और तिमाही आधार पर उल्लेखनीय बढ़त देखी गई है, जो मांग में सुधार और सीमित आपूर्ति का संकेत देती है।
~~~~~~~~
घरेलू बाजार की स्थिति
★ कानपुर बिल्टी (म.प्र. व उ.प्र.): भाव ₹4,000 से बढ़कर ₹4,125 हो गए, यानी ₹125 की बढ़त। दिसंबर बनाम नवंबर में ₹250 और सितंबर के मुकाबले ₹725 की मजबूती।
★ ललितपुर: कीमत ₹3,450 से बढ़कर ₹3,550 हुई, ₹100 की बढ़त। नवंबर से ₹250 और सितंबर की तुलना में ₹650 ऊपर।
★ ओरई: भाव ₹3,700 से बढ़कर ₹3,900 पहुंचे, ₹200 की बढ़त। दिसंबर बनाम नवंबर में ₹430 और सितंबर के मुकाबले ₹950 की तेजी।
~~~~~~~
आयातित मटर – मुंबई और मुंद्रा पोर्ट
★ मुंबई कनाडा: भाव ₹3,850 से बढ़कर ₹3,900, ₹50 की बढ़त। नवंबर से ₹225 और सितंबर से ₹550 ऊपर।
★ मुंबई रूस: ₹50 की बढ़त के साथ भाव ₹3,775। नवंबर से ₹200 और सितंबर से ₹675 की मजबूती।
★ मुंद्रा कनाडा: भाव ₹3,775 से बढ़कर ₹3,825, ₹50 की बढ़त। नवंबर के मुकाबले ₹300 और सितंबर से ₹725 ऊपर।
★ मुंद्रा रूस: भाव ₹3,700 से बढ़कर ₹3,775, ₹75 की बढ़त। नवंबर से ₹325 और सितंबर के मुकाबले ₹825 की तेजी।
~~~~~~~~~
मासिक और तिमाही रुझान
★ दिसंबर 2025 का औसत नवंबर 2025 की तुलना में सभी प्रमुख किस्मों में ₹200–430 प्रति क्विंटल तक अधिक रहा।
★ सितंबर–अक्टूबर 2025 के मुकाबले दिसंबर में कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि बाजार निचले स्तरों से मजबूत रिकवरी कर चुका है।
~~~~~~~~
निष्कर्ष और आगे का रुझान
★ मटर की कीमतों में हालिया तेजी मुख्यतः 30% आयात शुल्क, पोर्ट पर घटता स्टॉक और बेहतर घरेलू मांग के कारण है।
★ पोर्ट और घरेलू बाजारों में पुराना स्टॉक काफी हद तक खप चुका है।
★ बिजाई पिछले साल से कमज़ोर।
★ निकट अवधि में मटर बाजार के मजबूत से स्थिर बने रहने की संभावना है, जबकि मांग बढ़ने पर आगे और तेजी से इनकार नहीं किया जा सकता।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
