News Capsule/न्यूज कैप्सूल: राजस्थान में रबी फसलों की बिजाई शुरू

15-Oct-2025 11:03 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: राजस्थान में रबी फसलों की बिजाई शुरू
★ राज्य में कुल लक्ष्य 120.15 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 3% यानि 3.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ही बुवाई पहुंची।
★ राई-सरसों की बुवाई 3.06 लाख हेक्टेयर (8%) और तारामीरा की बुवाई 0.28 लाख हेक्टेयर (1%) पहुंची। 
★ दलहनों में चना की बुवाई 0.29 लाख हेक्टेयर (1%) क्षेत्र में हुई है।
★ गेहूं जिसका लक्ष्य 36 लाख हेक्टेयर और जौ (लक्ष्य 3.8 लाख हेक्टेयर) की बुवाई अभी तक आरंभ नहीं हुई है।
★ इस वर्ष राजस्थान में चना, सरसों, गेहूं की बिजाई बढ़ने की उम्मीद।
★ धनिया और जीरा बिजाई घटने की आशंका। 
★ मौसम विभाग ने इस सीजन में अत्यधिक ठण्ड पड़ने की रिपोर्ट दी, अगर ऐसा होता हैं तो यह गेहूं, जौ की लिए अच्छा परन्तु अन्य फसलों के लिए ठीक नहीं।