News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सोयामंडी और सोया रिफाइंड बाजार अपडेट (04 अक्टूबर 2025)

04-Oct-2025 03:48 PM

सोयामंडी और सोया रिफाइंड बाजार अपडेट (04 अक्टूबर 2025)
(MSP ₹5,328/क्विंटल)
★ सोया की मंडियों में इस हफ्ते कीमतों में मजबूती दिखी।
★ अमरावती में भाव ₹4,400 रहे, जो पिछले हफ्ते से ₹200 अधिक हैं। अगस्त औसत से यह 20 रुपये ऊपर हैं। हालांकि जुलाई की तुलना में 150 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन जून की तुलना में 150 रुपये की बढ़त है।
★ राजकोट में दाम ₹4,550 पर पहुँच गए, यानी हफ्ते भर में 150 रुपये की तेजी। अगस्त औसत के बराबर रहे, लेकिन जुलाई की तुलना में 50 रुपये नीचे। जून से 250 रुपये ऊपर हैं।
★ कोटा में सबसे तेज़ सुधार दिखा। यहां भाव ₹4,522 रहे, यानी साप्ताहिक 222 रुपये की बढ़त। अगस्त औसत से मामूली 7 रुपये ऊपर और जुलाई व जून की तुलना में 272 रुपये ज्यादा।
★ कुल मिलाकर सोयामंडी में कोटा सबसे मज़बूत रहा, जबकि अमरावती और राजकोट जुलाई की तुलना में कमजोर रहे।
~~~~~~~~~~
सोया रिफाइंड (₹/10 किलो)
★ सोया रिफाइंड की कीमतें मिश्रित रहीं।
★ महाराष्ट्र लातूर में कीमतें स्थिर रहीं और ₹1,265 पर कायम रहीं। अगस्त से 20 रुपये और जून से 105 रुपये ऊपर।
★ जेएनपीटी पर कीमत 5 रुपये घटकर ₹1,270 रही, लेकिन अगस्त से 10 रुपये और जून से 100 रुपये अधिक।
★ कांडला में मजबूती रही। यहां रिफाइंड 10 रुपये चढ़कर ₹1,245 पहुंचा। अगस्त से 25 रुपये और जून से 120 रुपये ज्यादा।
★ कुल मिलाकर जून-जुलाई की तुलना में सोया रिफाइंड बाजार ऊपर है, लेकिन साप्ताहिक उतार-चढ़ाव जारी है।
~~~~~~~~
★ लंबे समय के बाद सोयाबीन की कीमतों में वृद्धि देखी गई, मंडियों में नए माल की आवक शुरू हुई।
★ बारिश और वायरस से कुछ क्षेत्रों में नुकसान हुआ, परंतु अधिकांश क्षेत्रों में फसल ठीक रही।
★ चालू सीजन में बोआई क्षेत्र घटने से उत्पादन 90–95 लाख टन तक सिमट सकता है।
★ मध्य प्रदेश में किसानों के लिए भावांतर योजना शुरू की गई है। देखना होगा कि यह योजना सफल होती है या नहीं। पिछली योजना में बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ था, इसलिए सरकार को पैनी नज़र रखनी होगी।
★ अन्य राज्यों के किसानों के प्रति भेदभाव क्यों? क्या उन्हें वाजिब दाम मिल रहे हैं?
★ भविष्य की बात करें तो अच्छे माल की अधिक कीमत मिलने की संभावना है।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।