News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सोयामील निर्यात घटा; सोपा

14-Jan-2026 10:12 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सोयामील निर्यात घटा; सोपा 
★ SOPA के अनुसार दिसंबर 2025 में भारत का सोयामील निर्यात घटकर 1.73 लाख टन रहा, जो पिछले साल के 2.77 लाख टन से कम है।
★ मुख्य खरीदार यूएई, बांग्लादेश और नेपाल रहे।
★ दिसंबर में सोयामील उत्पादन 7.50 लाख टन रहा, जो साल-दर-साल कम है।
★ सोयाबीन अवाक 10 लाख टन और क्रशिंग 9.5 लाख टन दर्ज की गई।
★ दिसंबर के अंत में सोयामील स्टॉक 1.73 लाख टन रहा।
★ तेल वर्ष 2025-26 (अक्टूबर–सितंबर) में सोयाबीन उत्पादन का अनुमान 105 लाख टन रहा, जो 2024-25 के 126 करोड़ टन से कम।
★ सस्ती वैकल्पिक फ़ीड जैसे DDGS से प्रतिस्पर्धा के कारण निर्यात पर दबाव बना हुआ है।
★ सोयाबीन का उत्पादन घटने और क्रशिंग की मामूली डिमांड आने से पिछले 15 दिनों में सोयाबीन की कीमतों में उछाल देखा गया। 
★ भविष्य में सोयाबीन की कीमतें और बढ़ने की उम्मीद।