News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेलंगाना ने मक्का खरीद सीमा बढ़ाई
12-Nov-2025 09:52 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेलंगाना ने मक्का खरीद सीमा बढ़ाई
★ राज्य के कई क्षेत्रों में बेहतर उत्पादन को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने मक्का खरीद की प्रति एकड़ सीमा 18 क्विंटल से बढ़ाकर 25 क्विंटल कर दी है।
★ इस वर्ष राज्य में मक्का का कुल रकबा बढ़कर 2.60 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में दो लाख हेक्टेयर अधिक है। सरकार 125 खरीद केंद्रों के माध्यम से 8 लाख टन मक्का खरीदने की योजना बना रही है, जबकि कुल उत्पादन 11.5 लाख टन होने का अनुमान है।
