News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तूर की बुवाई में देरी की आशंका से कीमतों में तेजी
16-Jun-2026 09:47 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तूर की बुवाई में देरी की आशंका से कीमतों में तेजी
★ खरीफ सीजन में तूर (अरहर) की बुवाई में संभावित देरी की चिंता से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
★ सामान्यतः इस समय तक महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू हो जाती है और किसान तूर की बुवाई शुरू कर देते हैं, लेकिन फिलहाल बारिश नहीं होने से बुवाई में देरी तय मानी जा रही है।
★ बुवाई में देरी होने पर फसल क्षेत्र घट सकता है, जिससे उत्पादन कम होने की आशंका बढ़ जाती है।
★ यदि अगले एक सप्ताह में मानसून सक्रिय नहीं हुआ, तो तूर की कीमतों में और तेजी आ सकती है।
★ पश्चिमी तट पर मानसून की प्रगति धीमी पड़ गई है और 8 जून से मानसूनी ट्रफ लगभग एक ही स्थान पर स्थिर है।
★ मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक भी मानसून की स्थिति में बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा, जिससे महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मानसून आगमन और देर से हो सकता है।
★ मानसूनी प्रवाह भी कमजोर है, इसलिए मानसून सक्रिय होने के बाद भी भारी वर्षा की संभावना कम बताई जा रही है।
