News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तुवर (अरहर) बाजार अपडेट: घरेलू बाजारों में तेजी, बर्मा भाव में उछाल

04-Oct-2025 12:47 PM

तुवर (अरहर) बाजार अपडेट: घरेलू बाजारों में तेजी, बर्मा भाव में उछाल
MSP: ₹8,000 प्रति क्विंटल
★ पिछले सप्ताह की तुलना में तुवर (अरहर) के दाम ज्यादातर मंडियों में ₹50 से ₹200 प्रति क्विंटल तक मजबूत रहे हैं। वहीं अगस्त औसत भाव की तुलना में भी अधिकांश बाजारों में सुधार देखने को मिला है।
~~~~~~~~~~~~
घरेलू मंडियों की स्थिति (04 अक्टूबर बनाम 27 सितंबर):
लातूर मारुती: ₹6,800 (+ ₹200)
अकोला: ₹6,900 (+ ₹200)
सोलापुर: ₹6,650 (+ ₹50)
मुंबई लेमन: ₹6,300 (+ ₹175)
चेन्नई लेमन: ₹6,300 (+ ₹150)
मुंबई मोज़ाम्बिक: ₹5,350 (कोई बदलाव नहीं)
★ अगस्त 2025 की औसत कीमतों की तुलना में लातूर मारुती ₹180, अकोला ₹100, मुंबई लेमन ₹125 और चेन्नई लेमन ₹125 मजबूत हैं, जबकि मुंबई मोज़ाम्बिक ₹300 कमजोर रहा।
~~~~~~~~
अंतरराष्ट्रीय बाजार (C&F $/MT):
★ बर्मा: $710 (+ $47 पिछले सप्ताह से) — अगस्त औसत $695 से $15 ऊंचा
★ तंजानिया मत्वारा: $520 (स्थिर)
★ देशी बाजारों में तुवर के भावों में स्थिरता के साथ हल्की मजबूती बनी हुई है।
★ ऊँचे MSP के मुकाबले अभी भी बाजार भाव कम हैं, परंतु हालिया वृद्धि खरीदी में सुधार का संकेत देती है।
★ वहीं बर्मा के भावों में लगातार उछाल देखा जा रहा है, जबकि तंजानिया की दरें स्थिर बनी हुई हैं।
★ कर्नाटक और महाराष्ट्र में बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते बाज़ारों में तेजी का माहौल बना। इस वर्ष उत्पादन 25-28 लाख टन रहने की उम्मीद है।
★ त्यौहारिक मांग से भी कीमतों को समर्थन मिला।
★ घरेलू फसल प्रभावित होने के चलते निर्यातक देशों ने भाव बढ़ाए हैं। नई फसल आने से पहले कीमतों को और समर्थन मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं।