News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दक्षिण कोरिया के नए टेंडर से भारतीय तिल निर्यातकों को उम्मीद, कीमतों में हल्की तेजी संभव
07-May-2026 11:11 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दक्षिण कोरिया के नए टेंडर से भारतीय तिल निर्यातकों को उम्मीद, कीमतों में हल्की तेजी संभव
★ दक्षिण कोरिया मई महीने में तिल (सेसमे) का एक और आयात टेंडर जारी करने की तैयारी में है। भारतीय निर्यातकों को उम्मीद है कि इस टेंडर में उन्हें अच्छी हिस्सेदारी मिल सकती है, जिससे निर्यात बिक्री बढ़ेगी।
★ व्यापार सूत्रों के अनुसार, नई फसल की शुरुआती खेप बाजार में आने लगी है और गुणवत्ता भी अच्छी बताई जा रही है। ऐसे में भारतीय सप्लायर्स को आगामी टेंडर से बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। यदि भारत अच्छी मात्रा में ऑर्डर हासिल करता है, तो तिल की कीमतों में कुछ समय के लिए हल्की तेजी देखी जा सकती है।
★ वहीं, तंजानिया में तिल उत्पादन पिछले साल के समान रहने का अनुमान है। फिलहाल छिलके वाले और बिना छिलके वाले तिल के भाव स्थिर बने हुए हैं।
