News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दलहनों को ले कर कनाडा से खबर

05-Jan-2026 08:50 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दलहनों को ले कर कनाडा से खबर 
★ वैश्विक दलहन फसलों के बाजारों में 2026 की शुरुआत सकारात्मक माहौल के साथ हुई है। छह महीने पहले की तुलना में अब व्यापार को लेकर ज्यादा भरोसा दिखाई दे रहा है।
★ कनाडा और चीन के बीच बातचीत और दोनों देशों के नेताओं की संभावित मुलाकात से यह उम्मीद बढ़ी है कि मटर के आयात पर लगा 100% शुल्क हटाया जा सकता है।
★ वहीं भारत सरकार के अधिकारियों के संकेतों से भी बाजार को राहत मिली है। सरकार पीली मटर के लिए सालाना एक तय मात्रा में आयात की अनुमति देने हेतु यानि मात्रात्मक आयात समझौते पर विचार कर सकती है। इससे माना जा रहा है कि 31 मार्च के बाद पीली मटर के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगेगा, बल्कि आयात शुल्क के साथ अनुमति दी जा सकती है।