News Capsule/न्यूज कैप्सूल: उड़द (ब्लैक मटपे) बाजार अपडेट – 4 अक्टूबर 2025

04-Oct-2025 01:14 PM

उड़द (ब्लैक मटपे) बाजार अपडेट – 4 अक्टूबर 2025
MSP: 7,800 रुपये प्रति क्विंटल
★ देश के प्रमुख उड़द बाजारों में इस हफ्ते (4 अक्टूबर 2025) की कीमतें पिछले हफ्ते (27 सितम्बर 2025) की तुलना में मिश्रित रुख में रहीं। वहीं अगस्त 2025 की औसत कीमतों की तुलना में अधिकांश केंद्रों पर गिरावट दर्ज की गई है।
लातूर:
★ इस हफ्ते उड़द की कीमत 6,800 रुपये प्रति क्विंटल रही, जो पिछले हफ्ते से 300 रुपये अधिक है। हालांकि अगस्त की औसत 7,500 रुपये के मुकाबले यह 700 रुपये कम रही।
अकोला:
★ अकोला में उड़द की कीमत 7,400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। अगस्त की औसत 7,400 रुपये की तुलना में कोई बदलाव नहीं है।
मुंबई (FAQ):
★ मुंबई में कीमत 7,000 से घटकर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल रही, यानी हफ्ते भर में 50 रुपये की गिरावट। अगस्त की औसत कीमत 7,300 रुपये की तुलना में अब भी 350 रुपये नीचे है।
चेन्नई:
★ चेन्नई में उड़द FAQ की कीमत 6,875 से घटकर 6,825 रुपये रही, यानी साप्ताहिक गिरावट 50 रुपये। अगस्त की तुलना में यह 450 रुपये कम है। SQ की कीमत 7,725 से घटकर 7,600 रुपये रही, यानी हफ्ते में 125 रुपये की कमी। अगस्त के औसत 7,775 रुपये की तुलना में यह 175 रुपये नीचे रही।
बर्मा मार्केट (C&F $/MT):
★ बर्मा FAQ की कीमत 775 से घटकर 770 डॉलर प्रति टन रही, यानी 5 डॉलर की गिरावट। हालांकि अगस्त औसत 720 डॉलर की तुलना में अब भी 50 डॉलर अधिक है।
★ बर्मा SQ भी 855 से घटकर 850 डॉलर प्रति टन रही, यानी 5 डॉलर की गिरावट। अगस्त औसत के बराबर स्तर पर बनी हुई है।
~~~~~
म्यांमार से उड़द निर्यात और बकाया स्टॉक स्तिथि:
★ OATA के अनुसार, जनवरी से सितंबर 2025 तक म्यांमार ने कुल 6.64 लाख टन उड़द का निर्यात किया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 7.3 लाख टन हुआ था।
★ चालू कैलेंडर वर्ष में सितंबर 2025 के दौरान रिकॉर्ड 1.15 लाख टन उड़द का निर्यात किया गया, जिसमें से भारत को 92,215 टन भेजी गई।
★ 2024 में मई माह में सबसे अधिक 1.02 लाख टन उड़द निर्यात हुई थी।
★ म्यांमार में इस वर्ष 10 लाख टन का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ, जिसमें से 6.6 लाख टन निर्यात और लगभग 1 लाख टन घरेलू खपत रही। वर्तमान में वहां लगभग 2.5 लाख टन का स्टॉक शेष है। म्यांमार में नई फसल फरवरी–मार्च में आती है, यानी अगले पाँच महीनों में यही शेष मात्रा निर्यात की जाएगी।
★ उपरोक्त आंकड़ों से संकेत मिलता है कि म्यांमार का स्टॉक धीरे-धीरे कमज़ोर पड़ रहा है, जबकि ब्राज़ील के भाव अत्यंत ऊँचे बने हुए हैं।
★ भारत में अप्रैल-जुलाई 2025 के दौरान उड़द का आयात 2.3 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 2.56 लाख टन के मुकाबले मामूली रूप से कम है।
★ भारत में उड़द फसल को हालिया बारिश से नुकसान पहुंचा है, हालांकि कुछ राज्यों में नई फसल की आवक शुरू हो गई है। फिलहाल नमी की मात्रा अधिक होने के कारण कम भावों पर सौदे हो रहे हैं।
~~~~~~~
सरकारी आंकड़ों के अनुसार खरीफ सीजन में उड़द का उत्पादन इस प्रकार रहा।
★ 2021-22: 18.65 लाख टन, 2022-23: 17.68 लाख टन,  2023-24: 16 लाख टन, 2024-25: 13 लाख टन।
★ हर साल खरीफ उड़द उत्पादन में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। इस वर्ष भी उत्पादन 12 लाख टन से नीचे रहने की संभावना है।
★ वर्तमान स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण करें तो उड़द का मध्यम से लंबी अवधि का रुख मजबूत दिखाई देता है।
★ घरेलू उत्पादन में गिरावट, म्यांमार में सीमित स्टॉक और ऊँचे अंतरराष्ट्रीय भाव भविष्य में कीमतों को सहारा दे सकते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।