News Capsule/न्यूज कैप्सूल: वनस्पति तेल आयात वर्ष 2024-25 में लगभग स्थिर, सोयाबीन तेल का रिकॉर्ड आयात: SEA

13-Nov-2025 12:23 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: वनस्पति तेल आयात वर्ष 2024-25 में लगभग स्थिर, सोयाबीन तेल का रिकॉर्ड आयात: SEA
★ तेल वर्ष 2024-25 (नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025) के दौरान भारत ने कुल 163.63 लाख टन वनस्पति तेल (खाद्य और अखाद्य) का आयात किया, जो पिछले वर्ष के  162.35 लाख टन की तुलना में केवल 1% अधिक है।
★ इस अवधि में सोयाबीन तेल का आयात 54.7 लाख टन के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। नेपाल से आयात में भी तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो 7.5 लाख टन रहा — मुख्यतः रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल। यह आयात शून्य शुल्क के तहत SAFTA समझौते के अंतर्गत हुआ।
★ सरकार द्वारा मई 2025 में क्रूड और रिफाइंड तेलों के बीच शुल्क अंतर बढ़ाने (8.25% से 19.25%) के बाद रिफाइंड पाम तेल का आयात लगभग बंद हो गया। हालांकि नेपाल से रिफाइंड तेल का शून्य शुल्क पर आयात बढ़ा।
★ 2024-25 में कुल 1.74 लाख टन रिफाइंड तेल और 142.73 लाख टन क्रूड तेल का आयात हुआ।
★ 1 नवंबर 2025 को पोर्ट पर 17.31 लाख टन था जो अक्टूबर को 19.85 था। यम आयात होने के कारण स्टॉक घटा।