ऑल इंडिया एडिबल ऑयल स्टॉक्स अपडेट
23-Aug-2025 09:41 AM
ऑल इंडिया एडिबल ऑयल स्टॉक्स अपडेट
★ त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए हो रहे बड़े पैमाने पर आयात के चलते देश में हर 15 दिनों में खाद्य तेलों का स्टॉक लगातार बढ़ रहा है। 31 जुलाई ★ 2025 तक देशभर में कुल खाद्य तेल का भंडार 9,33,383 टन तक पहुंच गया है, जो 15 जुलाई 2025 के 8,55,679 टन की तुलना में काफ़ी अधिक है।
★ 30 जून के बाद स्टॉक में निरंतर बढ़ोतरी देखि गई।
★ त्योहारी सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आयात में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, आयात में वृद्धि के बावजूद घरेलू बाजार में कीमतों में खास राहत नहीं मिली है।
★ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिसके कारण भारी आयात के बावजूद घरेलू बाजार में तेल की कीमतें स्थिर या ऊंची बनी हुई हैं।
★ भविष्य में कीमतों में तेजी की उम्मीद।
