ऑस्ट्रलिया चना की कीमतों में देखी गयी बढ़त
26-Nov-2024 09:52 AM
ऑस्ट्रलिया चना की कीमतों में देखी गयी बढ़त
★ कल बाजार 750 $ व आज भी 750 $ पर चल रहे हैं। गत सप्ताह चना 20-30$ बढ़ा।
★ भारत में चना की खेप में हो रही देरी।
★ लेबर की कमी, लोजिस्टिक इशु के चलते निर्यात प्रभावित होता दिख रहा है।
★ गत सप्ताह 1 वेसल जो पोर्ट पर आई को अब अनलोडिंग के लिए बर्थ नहीं मिली, दूसरी वेसल 9-10 दिसम्बर में आएगी, पहली वेसल में 20-30 हजार व दूसरी में 30 हजार टन चना होगा।
★ केवल ऑस्ट्रेलिया चना के कारण ही भारतीय बाजार घट रहे थे परन्तु उचित मात्रा में आयात न होने से कीमतों में देखी जा रही है बढ़त।
★ ऐसे ही ऑस्ट्रेलिया से खेप प्रभावित होती रही तो घरेलू कीमतों में हो सकता है और इजाफा।
★ देखना होगा कि मटर आयात को लेकर क्या फैसला लिया जाता है।
