ऑस्ट्रेलिया में बारिश से कटाई प्रभावित

22-Nov-2024 08:57 AM

ऑस्ट्रेलिया में बारिश से कटाई प्रभावित
★ ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में बारिश ने इस सप्ताह फसल कटाई को धीमा कर दिया है और अनाज की आवाजाही लगभग ठप हो गई है।
★ उत्तरी क्षेत्र में किसान मुख्य रूप से चने की उपज को बाजार में लाने पर ध्यान केंद्रित, जबकि दक्षिणी क्षेत्र में नकद बिक्री के लिए कैनोला और मसूर की फसल प्राथमिकता बनी।
★ दक्षिणी क्वींसलैंड और उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में हल्की से लेकर भारी बारिश ने कटाई की प्रक्रिया को धीमा या रोक दिया है।
★ इस बीच किसानों का ध्यान चने की कीमत तय करने और उनकी आपूर्ति पर है, जिनकी रिकॉर्ड मात्रा में चार जहाजों पर लोडिंग ब्रिस्बेन में हो रही है।
★ बारिश और चने की फसल पर ध्यान केंद्रित करने के कारण, कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें पिछले सप्ताह केवल एक चौथाई अनाज ही प्राप्त हुआ है, जो उन्होंने बुक किया था।
★ कैनोला की मजबूत कीमतों और निर्यात बिक्री के साथ-साथ मसूर की उच्च मांग के कारण, मध्य न्यू साउथ वेल्स से पश्चिमी विक्टोरिया तक के किसान गेहूं और जौ की बिक्री को फिलहाल पीछे छोड़ रहे हैं और अपनी दाल फसलों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
★ किसान अनाज फसलों से अधिक अपनी दलहन फसलों पर काम कर रहे हैं।