ऑस्ट्रेलिया में चना और मसूर की स्तिथि और इसका असर (भाव ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में)

19-Aug-2025 09:39 AM

ऑस्ट्रेलिया में चना और मसूर की स्तिथि और इसका असर (भाव ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में)
चना
★ नवंबर–दिसंबर डिलीवरी के लिए ब्रिस्बेन पोर्ट पर नए चने का ट्रेड सीमित मात्रा में $755–$760 प्रति टन पर हो रहा है। 
★ फॉरवर्ड सेलिंग भी बहुत कम।
★ क्वीनसलैंड में फसल में फूल और फली आनी शुरू। मौसम अनुकूल होने से कटाई अच्छी रफ्तार से होने की उम्मीद।
★ फसल स्तिथि बेहद अच्छी। 
★ 2026 का रमजान फरवरी के मध्य से शुरू होगा जससे बांग्लादेश और पाकिस्तान से मजबूत मांग निकल सकती है। 
★ पिछले साल दिसंबर तक की गई कटाई पर व्यापारियों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी गई और रिकॉर्ड चार टर्मिनलों से ब्रिस्बेन से बल्क चने की रिकॉर्ड खेप भेजी गई थी, लेकिन इस बार भारत को निर्यात समय रफ़्तार से होने की उम्मीद।
~~~~~~
मसूर
★ पिछले एक महीने में मसूर बाजार में करीब $30–$40/टन की गिरावट आई। वर्तमान में पुरानी छोटी लाल मसूर $730/टन (डिलीवर्ड पैकर) और बड़ी मसूर $790/टन पर ट्रेड हो रहे हैं। 
★ नई छोटी मसूर $690/टन (डिलीवर्ड पैकर) और बड़ी ‘जंबो’ मसूर $720/टन पर हो रहे हैं सौदे।
★ कीमतों में नरमी का कारण दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया में अच्छी फसल होना है और कनाडा से प्रतिस्पर्धा बढ़ना है।
★ कनाडा से फसल को लेकर मिली-जुली खबरें आ रही हैं। कुछ जगह देर से बारिश हुई है, जो देर से फलियों वाली फसलों की पैदावार बढ़ा सकती है या पकी हुई फलियों को नुकसान पहुंचा सकती है।
★ अगर कनाडाई मसूर की क्वालिटी खराब होती है और वे सस्ती बिकती हैं, तो यह आयातकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती हैं और ऑस्ट्रेलियाई मसूर के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा खड़ी कर सकती हैं।
★ पुराना स्टॉक होने के कारण ऑस्ट्रेलिया किसान नई फसल की बिक्री से बच रहे हैं। 
★ नई फसल की कटाई 1 महीने बाद शुरू होगी।