ऑस्ट्रेलिया में गेहूं का उत्पादन 319 लाख टन पर पहुंचने का अनुमान
06-Dec-2024 07:47 PM
कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया की सरकारी एजेंसी- अबारेस ने 2024-25 सीजन के दौरान देश में गेहूं का कुल उत्पादन बढ़कर 319 लाख टन के करीब पहुंच जाने का अनुमान लगाया है जो सितम्बर के अनुमान से 60 हजार टन ज्यादा है।
एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष गेहूं का बिजाई क्षेत्र क्वींसलैंड प्रान्त में 9 लाख हेक्टेयर, न्यू साउथ वेल्स में 88 लाख हेक्टेयर, विक्टोरिया में 15 लाख हेक्टेयर, साउथ ऑस्ट्रेलिया में 21 लाख हेक्टेयर, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में 47.50 लाख हेक्टेयर तथा तस्मानिया में 10 हजार हेक्टेयर सहित राष्ट्रीय स्तर पर 130.60 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया।
कुछ उत्पादक इलाकों में प्रतिकूल मौसम के कारण फसल की हालत थोड़ी कमजोर पड़ गई लेकिन अन्य क्षेत्रों में मौसम एवं वर्षा की हालत काफी अच्छी रही जिससे उत्पादन में सुधार आने के आसार बढ़ गए।
अबारेस की रिपोर्ट के मुताबिक 2024-25 के वर्तमान मार्केटिंग सीजन के दौरान ऑस्ट्रेलिया में कुल मिलाकर 318.90 लाख हेक्टेयर टन गेहूं का उत्पादन होने की उम्मीद है।
इसके फलस्वरूप तहत न्यू साउथ वेल्स में 124 लाख टन, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में 107.50 लाख टन, विक्टोरिया में 34.50 लाख टन, साउथ ऑस्ट्रेलिया में 30 लाख टन, क्वींसलैंड में 22.30 लाख टन तथा तस्मानिया में 60 हजार टन का उत्पादन होने का अनुमान है।
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया संसार में गेहूं के पांच शीर्ष निर्यातक देशों की सूची में शामिल है। इस सूची के अन्य देश रूस, अमरीका, कनाडा और फ्रांस है।
इसके अलावा यूक्रेन, अर्जेन्टीना तथा जर्मनी सहित कुछ अन्य देशों से भी भारी मात्रा में गेहूं का निर्यात होता है। ऑस्टेलिया से गेहूं का अधिकांश निर्यात दक्षिण-पूर्व एशिया तथा सुदूर-पूर्व एशिया के देशों में किया जाता है जिसमें इंडोनेशिया, वियतनाम, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड एवं फिलीपींस आदि शामिल हैं।
इसके अलवा मध्य एशिया, पश्चिम एशिया तथा दक्षिण एशिया के कई देशों में भी वहां से अच्छी मात्रा में गेहूं का निर्यात शिपमेंट होता है। भारत में नगण्य आयात होता है।
