ऑस्ट्रेलिया से चना निर्यात गति बेहद धीमी
21-Nov-2024 12:41 PM
ऑस्ट्रेलिया से चना निर्यात गति बेहद धीमी
★ 1 वेसल जिसमें 20-30,000 मीट्रिक टन चना है आज-कल में भारतीय पोर्ट पर पहुँच सकती है।
★ ऑस्ट्रेलिया से आज-कल में 1 और वेसल जिसमें 30,000 टन माल है जो दिसम्बर के पहले-दूसरे सप्ताह पहुंचने की उम्मीद।
★ अभी तक 3-4 लाख टन हुए सौदे परन्तु लेबर और कंटेनरों की कमी, लॉजिस्टिक में आ रही दिक्कतों से निर्यात प्रभावित।
★ अभी तक सभी सौदे मुंद्रा पोर्ट के लिए हुए।
★ बांग्लादेश और पाकिस्तान से रमदान की डिमांड अभी नीरस, परन्तु आगामी दिनों में डिमांड निकलने की उम्मीद।
★ कम भावों के कारण ऑस्ट्रलाई किसानों की माल बेचने में रूचि कम।
★ भारत के मुख्य चना उत्पादक क्षेत्रों में बिजाई गति घीमी।
★ निर्यात प्रभावित होने के कारण भारत में चना की कीमतों को मिल सकता है सपोर्ट।
