OMSS के तहत बिक्री जल्द ही संभव
17-Jun-2025 09:47 AM

OMSS के तहत बिक्री जल्द ही संभव
★ सूत्रों से प्राप्त जानकरी से अनुसार आगामी बिक्री के लिए रिज़र्व भाव 2,475 रुपए तय किये जा सकते हैं, जिसमें किराया और भाड़ा अत्यादि शामिल नहीं।
★ बीते सीजन में बिक्री रिज़र्व भाव 2,325 रुपए/ क्विंटल थे परन्तु नीलामी में कम प्रतिनिधि होने और डिमांड के कारण औसतन बिक्री के सबसे ऊँचे भाव 3,031.6 पहुंचे थे।
★ पिछले वर्ष करीब 30 लाख टन गेहूं OMSS के तहत बेचा गया।
★ इस वर्ष कुल 70-90 लाख टन बिक्री के लिए आवंटित किया जा सकता है। पहले कम बिक्री कोटा जारी किया जा सकता है जिसे भविष्य मे बढ़ाया भी जा सकता है।
★ केंद्रीय पूल और प्राइवेट में गेहूं की उपलब्धता अच्छी।
★ समय से पहले स्टॉक लिमिट लगाए जाने और OMSS की संभावित जल्द बिक्री को देखते साफ़ संकेत मिलते हैं कि इस बार कीमतों को नियंत्रित रखने और उपलब्धता बनाये रखने के लिए समय-समय पर मध्यस्था की जाएगी।
★ उक्त जानकारी केवल अद्यतन उद्देश्य से साझा की जा रही है। कृपया आधिकारिक सर्कुलर की प्रतीक्षा करें और कार्य अपने विवेक से करें।