OMSS के तहत गेहूं की बिक्री की घोषणा, 2025-26 सीजन के लिए रिजर्व प्राइस ₹2,550 प्रति क्विंटल

10-Jul-2025 03:34 PM

OMSS के तहत गेहूं की बिक्री की घोषणा, 2025-26 सीजन के लिए रिजर्व प्राइस ₹2,550 प्रति क्विंटल
★ 2025-26 सीजन के लिए OMSS (Open Market Sale Scheme) के तहत गेहूं की बिक्री की घोषणा कर दी है।
★ सभी निजी खरीदारों, केंद्रीय सहकारी संस्थाओं जैसे NAFED, NCCF, और केन्द्रीय भंडार, साथ ही सामुदायिक रसोई योजनाओं के लिए गेहूं का रिजर्व मूल्य ₹2,550 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। यह दर परिवहन लागत को छोड़कर लागू होगी।
★ हालांकि, भारत ब्रांड आटा योजना के तहत निजी मिलर्स को गेहूं की आपूर्ति की अनुमति नहीं दी गई है।
★ अन्य विवरण — जैसे कुल गेहूं आवंटन, टेंडर मात्रा, मिलर्स को आवंटित मात्रा आदि — की जानकारी आधिकारिक रूप से जारी होते ही साझा की जाएगी।
★ कुछ दिन पहले आई-ग्रेन इंडिया ने ₹2,550 (परिवहन को छोड़कर) के संभावित मूल्य की बात कही थी, जो अब सही साबित हुई है।
★ ताज़ा अपडेट के लिए आई-ग्रेन इंडिया से जुड़े रहें।