पंजाब 23 जिले बाढ़ग्रस्त घोषित, चावल उत्पादन में आ सकती है कमी

06-Sep-2025 10:09 AM

पंजाब 23 जिले बाढ़ग्रस्त घोषित, चावल उत्पादन में आ सकती है कमी
★ पंजाब जिसे अक्सर "देश का अन्न भंडार" कहा जाता है, गेहूं और धान जैसी प्रमुख फसलों का बड़ा उत्पादक है।
★ हाल की भारी बारिश और बाढ़ से राज्य की लगभग 1.48 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न होकर बर्बाद हो गई है। राज्य के सभी 23 ज़िलों को बाढ़ग्रस्त घोषित किया गया है।
★ भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीज़न में अब तक पंजाब में सामान्य से 53% अधिक वर्षा हुई है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन जैसे महत्वपूर्ण कृषि ज़िलों में लगभग 100% से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
★ गुरदासपुर जहाँ मुख्य रूप से बासमती की खेती होती है, वहाँ लगभग 80–90% फसल नष्ट हो चुकी है। भंडारित अनाज को भी हुआ भारी नुकसान। 
पंजाब की लगभग 35–40% खेती प्रभावित हुई है।
★ पंजाब ने 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में भारत के कुल 60.7 लाख टन चावल निर्यात का करीब 40% योगदान दिया था।
★ पिछले खरीफ सीज़न में राज्य ने 8.12 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में 3.84 लाख टन बासमती चावल का उत्पादन किया था।
★ मौजूदा खरीफ सीज़न में पंजाब में कुल 35.52 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसल बोई गई थी, जिसमें से 32.49 लाख हेक्टेयर धान (बासमती व गैर-बासमती) है।
★ केंद्रीय कृषि मंत्री ने गुरुवार को बाढ़ग्रस्त पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर का दौरा किया और स्थिति को गंभीर बताया।
★ केंद्र ने नुकसान का आकलन करने के लिए दो टीमें भेजी। 
★ पंजाब से साथ साथ पाकिस्तान में भी यही स्तिथि।
★ बासमती चावल के उत्पादन में आ सकती है कमी, निर्यात मांग अच्छी रही तो कीमतों में तेजी आने प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।