पाकिस्तान में खाद्य तेलों के स्टॉक में 10 हजार टन की वृद्धि
11-Nov-2025 09:39 PM
कराची। विदेशों से बेहतर आयात होने तथा निकासी की गति धीमी रहने से पाकिस्तान में साप्ताहिक आधार पर खाद्य तेलों के स्टॉक में 10 हजार टन या 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई और कुल स्टॉक 3 नवम्बर के 4.45 लाख टन से बढ़कर 10 नवम्बर को 4.55 लाख टन पर पहुंच गया।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में मुख्यतः आरबीडी पामोलीन, रिफाइंड पाम तेल एवं क्रूड डिगम्ड सोयाबीन तेल के आयात होता है जबकि क्रूड पाम तेल (सीपीओ) एवं क्रूड सूरजमुखी तेल का आयात नहीं या नगण्य होता है। रिफाइंड श्रेणी के पाम तेल / पामोलीन का आयात मुख्यतः इंडोनेशिया एवं मलेशिया से किया जाता है।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में 3 नवम्बर के मुकाबले 10 नवम्बर 2025 को आरबीडी पामोलीन का स्टॉक 2.89 लाख टन से बढ़कर 3.07 लाख टन पर पहुंच मगर रिफाइंड पाम तेल का स्टॉक 1,35,500 टन से घटकर 1,31,000 टन तथा क्रूड डिगम्ड सोयाबीन तेल का स्टॉक 20,500 टन से गिरकर 17,000 टन रह गया।
अक्टूबर की समान अवधि की तुलना में नवम्बर के दौरान खाद्य तेलों का स्टॉक 13.75 प्रतिशत ऊंचा रहा। इसके तहत रिफाइंड पाम तेल का स्टॉक 12.67 प्रतिशत एवं क्रूड सोया तेल का स्टॉक 34.62 प्रतिशत घट गया मगर आरबीडी पामोलीन के स्टॉक में 37.05 प्रतिशत का भारी इजाफाहो गया।
