पोर्ट पर मटर का विशाल स्टॉक, कई आयातकों को भारी नुकसान

23-Nov-2024 10:04 AM

पोर्ट पर मटर का विशाल स्टॉक, कई आयातकों को भारी नुकसान
★ ऊंचे भावों पर माल लेने के बाद भारतीय बाजार में उपलब्धता बढ़ने से भाव टूटे।
★ मंडियों में मटर 3000 के निम्न व 3400 के उच्चतम स्तर पर बिक रही है।
★ 22 नवम्बर को मुंबई पोर्ट पर कनाडा मटर 3550/3600 रुपए, रशिया 3400 रुपए, मूंदड़ा कनाडा 3375/3400 रुपए, रशिया 3325/3350 रुपए, हजीरा रशिया 3375/3400 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज की गयी। आयातित माल के भाव घरेलू बाजारों से अधिक।
★ मटर आयात BL DATE 31 दिसम्बर 2024 तक होना है जिसे देख निर्यातक सौदे कम कर सकते हैं।
★ देखना होगा कि सरकार मटर आयात को खोलती है या नहीं।
★ मटर आयात करने के बाद लगभग सभी दलहन बाजार हुए धाराशायी।
★ चना, तुवर, मसूर की खपत पर पड़ा असर।
★ जब तक विदेशी स्टॉक नहीं खपता तब तक कीमतों में विशेष तेजी की उम्मीद कम।