रबी फसलों को मौसम की पड़ सकती है मार
06-Dec-2024 09:59 AM
रबी फसलों को मौसम की पड़ सकती है मार
★ भारत की रबी फसलों के लिए मौसम (दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक) चुनौतीपूर्ण हो सकता।
★ भारत साथ-साथ ब्राजील, पश्चिम एशिया, पूर्वी चीन, दक्षिणी अमेरिका और मैक्सिको में वर्षा औसत से कम रहने की संभावना जताई गई है।
★ मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
★ हालांकि दक्षिण भारत, पश्चिम-मध्य और कुछ पूर्वी-उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में वर्षा सामान्य से अधिक हो सकती है, जबकि उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत (जो रबी के प्रमुख क्षेत्र हैं) में वर्षा सामान्य से कम रहने का अनुमान है।
★ अक्टूबर से दिसंबर 4 तक भारत के 720 जिलों में से 63% हिस्से में वर्षा कम रही। जिससे तुअर जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा।
मध्य भारत में सूखा।
★ रबी फसलों की बुवाई पिछले साल की तुलना में 17% बढ़ी। लेकिन यदि सूखा और कम सर्दी पड़ी तो रबी फसलों की उत्पादकता पर पड़ सकता है असर।
