Home News

रबी सीजन में मक्का के बिजाई क्षेत्र में वृद्धि होने में संदेह

23-Oct-2026 05:43 PM

रबी सीजन में मक्का के बिजाई क्षेत्र में वृद्धि होने में संदेह

नई दिल्ली। खरीफ सीजन की भांति रबी सीजन के दौरान भी मक्का के बिजाई क्षेत्र में कमी आने की संभावना है क्योंकि एक तो इसके न्यूनतम समर्थन मूल्य में महज 10 रुपए प्रति क्विंटल की मामूली  बढ़ोत्तरी की गई है और दूसरे मक्का से निर्मित एथनॉल के खरीद मूल्य में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इससे अनाज आधारित एथनॉल डिस्टीलरीज नाखुश है।

जब सरकार ने 2026-27 के मार्केटंग सीजन के लिए एथनॉल के निर्माण में गन्ना जूस, शुगर सीरप एवं बी हैवी शीरा के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया तब माना जा रहा था कि एथनॉल के उत्पादन में खासकर मक्का का उपयोग तेजी से बढ़ेगा और इस महत्वपूर्ण मोटे अनाज की कीमतों में अच्छी वृद्धि होगी लेकिन अब इसमें संदेह उत्पन्न हो गया है।

रबी सीजन में मक्का का सर्वाधिक उत्पादन बिहार में होता है जहां इस बार मानसूनी वर्षा का वितरण असमान रहा है। देश भर में अभी तक रबी कालीन मक्का की बिजाई शुरू नहीं हुई है जिससे संकेत मिलता है कि किसान इसकी खेती में कम दिलचस्पी दिखा सकते हैं।