रबी व ग्रीष्मकालीन मक्का फसल की स्थिति और कैसे रहेंगे बाजार।

19-Mar-2025 10:32 AM

रबी व ग्रीष्मकालीन मक्का फसल की स्थिति और कैसे रहेंगे बाजार।
बिजाई
★ रबी सीजन में मक्का की बिजाई गत सीजन की तुलना में 1.92 लाख हेक्टेयर बढ़कर 23.67 लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ लगभग सभी राज्यों में मक्का की बिजाई बढ़ी।
★ ग्रीष्मकालीन सीजन में मक्का बिजाई गत वर्ष से मामूली घटकर 2.86 लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ ऊंची कीमतों को देख किसानों ने बिजाई बढ़ाई।
~~~~~~~~~
फसल स्थिति
★ बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक के सभी क्षत्रों में फसल बेहद अच्छी।
★ फसल को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं।
★ बिहार में नई फसल मई में आएगी। उत्पादन गत वर्ष से 10-15% बढ़ने की सम्भावना।
★ महाराष्ट्र के धुले में फसल अच्छी, गत वर्ष से बिजाई 10% बढ़ी।
★ कर्नाटक के विजापुर में भी फसल स्थिति अच्छी, उत्पादन गत वर्ष से 10-15% बढ़ने की सम्भावना।
★ बिहार के चम्पारण क्षेत्र में मक्का बिजाई गत वर्ष से 5-10% अधिक फसल स्थिति बेहद अच्छी।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मक्का बाजार भाव
★ दिल्ली में MP मक्का के बिल्टी भाव 18 मार्च को 2660 (जनवरी में 2625) रुपए, जहांगीराबाद में  2250(जनवरी में 2400), भुसावल में 2210 (जनवरी में 2270), बेगूसराई में 2150 (जनवरी में 2725), गुलाबबाग़ में नई मक्का 2300 (जनवरी में 2650), गुलबर्गा में 2500/2800 (जनवरी में 2900) रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है।
★ उपरोक्त आकड़ों को देखें तो जनवरी से अब तक दिल्ली को छोड़ सभी मंडियों में मक्का की कीमतें घटी।
★ कीमतों में करीब 150 रुपए की गिरावट देखी गयी, गिरावट का कारण एथनोल निर्माण में अन्य फसल/उत्पादों का इस्तमाल बढ़ना।
★ अभी हाल ही में सरकार ने चीनी, मोलासेस, चावल से एथनोल बनाने की मंजूरी दी जिसका असर मक्का की डिमांड पर पड़ा।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि आगामी फसल को देख कीमतों में गिरावट आ सकती है।
★ मुनाफावसूली बिक्री करना समझदारी होगा।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।