राजस्थान में रबी फसलों की बिजाई अंतिम दौर में
14-Dec-2024 10:17 AM
राजस्थान में रबी फसलों की बिजाई अंतिम दौर में
★ गेहूं बिजाई 88% पूरी, एरिया 28 लाख हेक्टेयर के पार जबकि लक्ष्य 32 लाख हेक्टेयर है।
★ जौ बिजाई लक्ष्य (3.8 लाख हेक्टेयर) से 105% उछलकर 4 लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ चना बिजाई 19.6 लाख हेक्टेयर पहुंची, जो लक्ष्य 22.5 लाख हेक्टेयर का 87% है।
★ सरसों के प्रमुख उत्पादक राज्य में बिजाई 32.7 लाख हेक्टेयर दर्ज की गयी जबकि लक्ष्य 40.5 लाख हेक्टेयर है, बिजाई पिछड़ी।
★ सभी स्थानों पर किसानों को बारिश का बेसब्री से इन्तजार।
★ सभी फसलों की स्थिति अच्छी परन्तु एक बारिश हुई तो कम पानी वाली फसल जैसे कि सरसों, चना, को जरुर मिलेगा लाभ।
