राशन में ब्रोकन राइस की मात्रा घटाने की योजना

17-Mar-2025 08:46 AM

राशन में ब्रोकन राइस की मात्रा घटाने की योजना
★ सरकार राशन में टूटे चावल का प्रतिशत घटाने की सोच रही है। अभी मानक 25% है जिसे 10% किया जा सकता है। मिलर्स सीधे ब्रोकन राइस की बिक्री डिस्टिलर को कर सकते हैं।
★ इस योजना के पीछे दो उद्देश्य हैं, एक तो PDS में हो रही धांधली रुके, दूसरा एथनोल में ब्रोकने राइस का इस्तमाल बढ़े।
★ इस वर्ष सरकार ने 24 लाख टन ब्रोकन राइस डिस्टिलरी को एथनोल बनाने के लिए दिया, जिसकी मियाद 31 अक्टूबर 2025 है ।
★ अभी हाल ही में पायलट स्कीम के तहत पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश में 10 हजार टन चावल में से 15% ब्रोकन राइस हटाकर बेचा गया।
★ CMR में 100 किलो धान में से 67 किलो चावल प्रोसेस होता है जिसमें ब्रोकने राइस की मात्रा 25 किलो तक आती है जिसे घटाकर 10-15 किलो करना है।
★ 1 मार्च को 460 लाख टन धान का स्टॉक उपलब्ध, जिसमें से 238 लाख टन चावल बनेगा।
★ 458.75 लाख टन धान में से एफसीआई को 238 लाख टन चावल मिलेगा, जिसमें 10% ब्रोकन राइस यानी 69 लाख टन मिलर्स डिस्टिलर को सीधे बेच पाएंगी।