सीजन 2024-25: महाराष्ट्र में 102 चीनी मिलें हुई बंद
06-Mar-2025 12:45 PM
सीजन 2024-25: महाराष्ट्र में 102 चीनी मिलें हुई बंद
★ महाराष्ट्र की 200 चीनी मिलों में से 102 मिलों ने चालू 2024-25 सीजन के लिए अपना परिचालन बंद कर दिया है।
★ 4 मार्च तक बंद हुई मिलों का वितरण: सोलापुर– 41 मिलें, कोल्हापुर– 22 मिलें, पुणे – 12 मिलें, नांदेड़ – 11 मिलें, छत्रपति संभाजीनगर– 10 मिलें, अहिल्यानगर क्षेत्र– 6 मिलें।
★ पिछले सत्र की इसी अवधि में 38 मिलें बंद हुई थीं, जबकि इस बार यह संख्या तीन गुना से अधिक हो गई है।
★ 2024-25 सत्र में अब तक का उत्पादन 76.43 लाख टन रहा जो पिछले सत्र की समान अवधि के दौरान 95.92 लाख टन था।
★ अब तक की कुल पेराई 814.92 लाख टन पहुंची जो पिछले सत्र में 954.34 लाख टन थी, चीनी रिकवरी दर 9.38% रही पिछले वर्ष के पिछले सत्र में 10.05% से कम।
★ कम उत्पादन, जल्दी बंद हो रहे मिलों और त्योहारिक मांग को देखते हुए चीनी आपूर्ति और कीमतों पर पड़ सकता है असर।
★ चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद।
