सीजन 2025-26 के लिए 52 लाख टन चावल का हुआ आवंटन

11-Jul-2025 09:55 AM

सीजन 2025-26 के लिए 52 लाख टन चावल का हुआ आवंटन
★ इथेनॉल उत्पादन के लिए डिस्टिलरियों को चावल आपूर्ति करने के उद्देश्य से सरकार ने 2025-26 इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (नवंबर-अक्टूबर) के लिए कुल 52 लाख टन चावल का आवंटन किया है, जो पिछले वर्ष के बराबर है।
★ इसके साथ ही चावल की निर्धारित दर को बढ़ाकर ₹2,320 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹2,250 थी।
★ वर्तमान इथेनॉल आपूर्ति वर्ष में डिस्टिलरियों को आवंटित 52 लाख टन चावल में से अब तक 17 लाख टन की उठाव हो चुका है।