स्पेशल रिपोर्ट: चना की कीमतों में तेजी जारी
24-Aug-2024 01:50 PM
स्पेशल रिपोर्ट: चना की कीमतों में तेजी जारी
★ त्यौहारिक सीजन की निकल रही है अच्छी डिमांड।
★ आज दिल्ली राजस्थान, शेखावाटी लाइन भाव 8000 रुपए/क्विंटल पहुंचे।
★ इसके अलावा बीकानेर मंडी चना 125 रुपए बढ़कर 7450/7500, बार्शी चना चापा, सुमेरपुर 100 रुपए उछल कर क्रमशः 7500 और 7400/7450 पहुंचे।
अहमदनगर में देसी, चापा, मौसमी चना 200 रूपये बढ़कर क्रमशः 7550, 7650 और 7750 तक हुए व्यापार। इंदौर चना भी 200 रुपए बढ़कर विशाल चना 7800 और कांटा 8000 रूपये प्रति क्विंटल पहुंचे।
★ पिछले 1 पखवाड़े से कीमतें में देखी गई भारी बढ़त।
★ बढ़ती कीमतों को देख बाज़ारों से और तेजी की उम्मीद में बिकवाल हो रहे हैं गायब।
★ भविष्य में कीमतें और बढ़ी तो सरकार हो सकती है सक्रीय। बाज़ारों पर रखी जा रही हैं पैनी नज़र।
★ ऑस्ट्रलाई चना भाव भी ऊँचे, पुराना स्टॉक कम।
★ नई फसल अक्टूबर के अंत में भारत में आने शुरू होगी।
★ इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में उत्पादन 15 लाख टन से हो सकता हैं अधिक।
★ तंज़ानिया से नए चना आयात शुरू, उत्पादन 1.5 लाख टन रहने की उम्मीद।
★ घरेलू बाज़ारों में ऊँचे भाव होने और आगामी ऑस्ट्रलाई फसल को देख तंज़ानिया निर्यातक बढ़ी से बढ़ी मात्रा में निर्यात करने की कर रहे हैं कोशिश।
★ आगामी सप्ताह में अगर कीमतों में ऐसे ही वृद्धि होती रही तो सरकार उठा सकती है कदम।
★ सरकार के पास कई विकल्प जैसे कि स्टॉक लिमिट घटाना, काबुली चना आयात खोलना, मटर आयात खोले रखना, ऑनलाइन पोर्टल पर दिए गए स्टॉक की जाँच करना उपलब्ध।
★ जब तक ऑस्ट्रलाई फसल का आयात शुरू जोगा तब तक त्यौहारिक सीजन की डिमांड की खत्म हो जाएगी।
★ कहने का तात्पर्य हैं कि आयात होने और डिमांड कम होने से उपलब्धता मजबूत रह सकती हैं।
★ ऑस्ट्रेलिया से आयात के बाद कीमतों में भारी गिरावट आने की प्रबल संभावनाएं।
★ चना में अब मुनाफा वसूली का समय आया नजदीक।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Special Report: Gram prices continue to rise
★ There is good demand for the festive season.
★ Today, Delhi Rajasthan, Shekhawati line prices reached 8000 rupees/quintal.
★ Apart from this, Bikaner Mandi gram increased by 125 rupees to 7450/7500, Barshi chana Chapa, Sumerpur jumped by 100 rupees to 7500 and 7400/7450 respectively.
In Ahmednagar, Desi, Chapa, seasonal gram increased by 200 rupees and traded at 7550, 7650 and 7750 respectively. Indore gram also increased by 200 rupees, Vishal chana reached 7800 and Kanta reached 8000 rupees per quintal.
★ Heavy increase in prices seen since last 1 fortnight.
★ Seeing the rising prices, sellers are disappearing from the markets in the hope of further rise.
★ If prices rise further in future, the government may become active. Markets are being closely monitored.
★ Australian gram prices are also high, old stock is low.
★ New crop will start arriving in India at the end of October.
★ This year production in Australia may exceed 15 lakh tonnes.
★ New gram imports started from Tanzania, production expected to be 1.5 lakh tonnes.
★ Seeing the high prices in the domestic markets and the upcoming Australian crop, Tanzanian exporters are trying to export as much as possible.
★ If prices continue to rise like this in the coming week, the government may take action.
★ The government has many options available such as reducing the stock limit, opening Kabuli gram imports, keeping pea imports open, checking the stock given on the online portal.
★ By the time the import of Australian crop starts, the festive season demand will be over.
★ It means that availability can remain strong due to import and low demand.
★ There is a strong possibility of a huge fall in prices after import from Australia.
★ Now the time for profit booking in gram is near.
