साप्ताहिक रिपोर्ट- अनाजों के भावों में उठा-पटक

26-Apr-2025 02:35 PM

साप्ताहिक रिपोर्ट- अनाजों के भावों में उठा-पटक
ज्वार मंडी भाव
★ जलना मंडी में ज्वार के भाव 4000 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ते हुए 23 अप्रैल को 4200 रुपये तक पहुंचे, जबकि 25 अप्रैल को यह 3800 रुपये पर आ गए।  
★ जोधपुर में ज्वार के भाव में स्थिरता रही और लगातार 2900 रुपये पर टिके रहे।
★ भविष्य में भाव मजबूत रहने की उम्मीद।
मक्का मंडी भाव
★ दिल्ली बिल्टी में मक्का के भाव 2550 से गिरकर 2450 रुपये पर पहुंचे, जबकि भुसावल मंडी में मामूली बढ़त के साथ भाव 2300 से 2310 रुपये तक रहे।  
★ गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली, जो 2390 से घटकर 2200 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
★ बम्पर उत्पादन, बढे स्टॉक और इथेनॉल बनाने के लिए अन्य उपलब्ध विकल्पों को देख भविष्य में कीमतों पर बन सकता है दवाब।
ग्वार मंडी भाव
★ जोधपुर और बीकानेर मंडियों में ग्वार के भाव में गिरावट दर्ज की गई। 19 अप्रैल को 5300-5325 रुपये रहे भाव, 25 अप्रैल तक घटकर 5050-5000 रुपये रह गए।  
★ सीवानी मंडी में भी ग्वार के भाव 5100 से 4950 रुपये तक फिसल गए।
★ भविष्य में भाव सिमट दायरे में रहने की उम्मीद।
जौ मंडी भाव:
★ दिल्ली अलवर में जौ के भाव में मजबूती आई और भाव 2200 रुपये से बढ़कर 2370 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।  
★ वहीं, जोधपुर मंडी में जौ के भाव 2800 रुपये पर स्थिर बने रहे।
★ भविष्य में कीमतें मजबूत रहने की उम्मीद।
बाजरा मंडी भाव:
★ गुलबर्गा में बाजरा के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और पूरे सप्ताह 2800 रुपये प्रति क्विंटल रहे।  
★ दिल्ली में बाजरा के भाव में गिरावट देखने को मिली — 2470 रुपये से घटकर 2450 रुपये तक।  
★ जलना में हल्की तेजी देखी गई और भाव 2550 से 2600 रुपये तक पहुंचे।
★ भविष्य में कीमतें अच्छी रहने की उम्मीद।
गेहूं मंडी भाव
★ दिल्ली, राजस्थान और यूपी के बाजारों में गेहूं के भाव 2660 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।  
★ जबलपुर में भाव 2520 से 2525 रुपये तक रहे।  
★ कोटा मिल क्वालिटी गेहूं में थोड़ी गिरावट देखी गई और दाम 2424 से 2415 रुपये तक पहुंचे।  
★ शाहजहांपुर मंडी में स्थिरता बनी रही और भाव 2505 रुपये पर टिके रहे।
★ माजौड़ा भाव को बॉटम समझे भविष्य में कीमतें बढ़ने की उम्मीद परन्तु पिछले वर्ष का रिकॉर्ड लेवल को जाये भूल।
★ अच्छे उत्पादन के कारण उपलब्धता सुगम रहेगी।