साप्ताहिक समीक्षा- चीनी

16-Aug-2025 05:16 PM

सामान्य कारोबार के साथ चीनी में सीमित उतार-चढ़ाव  

नई दिल्ली। हालांकि अगस्त माह के लिए चीनी का फ्री सेल कोटा बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन बाजार पर काफी हद तक दबाव देखा जा रहा है क्योंकि इसकी मांग में अपेक्षित बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। 
मिल डिलीवरी भाव 
9 से  15 अगस्त वाले सप्ताह के दौरान चीनी का मिल डिलीवरी भाव उत्तर प्रदेश में 5 रुपए, पंजाब में 30 रुपए तथा बिहार में 20 रुपए प्रति क्विंटल नरम रहा लेकिन गुजरात में 10-20 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। 
हाजिर भाव 
चीनी का हाजिर बाजार भाव समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली में 20 रुपए सुधरकर 4320/4420 रुपए प्रति क्विंटल तथा इंदौर में भी 20 रुपए सुधारकर 4270/4370 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा। 
मुम्बई / कोलकाता 
उधर इसका दाम रायपुर में 4300/4350 रुपए प्रति क्विंटल, कोलकाता में 4350/4440 रुपए प्रति क्विंटल तथा मुम्बई (वाशी) में 4010/4210 रुपए प्रति क्विंटल के निचले स्तर पर स्थिर रहा। चीनी का नाकापोर्ट डिलीवरी मूल्य भी 3960/4160 रुपए प्रति क्विंटल पर बरकरार रहा। महाराष्ट्र में चीनी के टेंडर मूल्य में सामान्य वृद्धि हुई जबकि कर्नाटक में 30 से 55 रुपए प्रति क्विंटल तक का सुधार दर्ज किया गया।
मांग / आपूर्ति / उपलब्धता  
चीनी की औद्योगिक मांग कमजोर देखी जा रही है जबकि त्यौहारी मांग भी ज्यादा नहीं है। घरेलू प्रभाग में आपूर्ति एवं उपलब्धता की स्थिति काफी हद तक सुगम बनी हुई है जिससे कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव के साथ स्थिरता का माहौल देखा जा रहा है। 
भारी वर्षा  
कुछ इलाकों में भारी वर्षा एवं भयंकर बाढ़ से भी चीनी की मांग एवं खपत पर असर पड़ रहा है। कुछ इलाकों में भारी वर्षा एवं भयंकर बाढ़ से भी चीनी की मांग एवं खपत पर असर पड़ रहा है। चीनी का मार्केटिंग सीजन अंतिम चरण में पहुंच गया है और अगले महीने के अंत में समाप्त हो जाएगा 
स्टॉक 
1अक्टूबर 2025 में नया मार्केटिंग सीजन शुरू होने पर उद्योग के पास 40-45 लाख टन चीनी का बकाया अधिशेष स्टॉक मौजूद रहने की संभावना है लेकिन अगला उत्पादन बेहतर होने के आसार हैं जिससे इसका अभाव महज सूक्ष्म हो होगा। 
तेजी का अनुमान 
वैसे एक अग्रणी उद्योग समीक्षक ने त्यौहारी सीजन के दौरान चीनी के घरेलू बाजार मूल्य में 100-150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आने का अनुमान लगाया है जिससे आम आदमी का खर्च बढ़ सकता है।